33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान पूरे देश में दुष्कर्म और महिला उत्पीडन को लेकर शर्मशार हुआ हैः-अरूण चतुर्वेदी


भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आज भरतपुर के बयाना में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एंव यात्रा संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई उससे ज्यादा काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है। 400 नए मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालय स्थापना की है। इसके अलावा भाजपा के शासनकाल में एक्सप्रेस-वे, हाईवे , आधुनिक रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का निर्माण भी तेज गति से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल शासन के चलते ही आज भारत विश्व की पांचवी बडी अर्थव्यवस्था बन गया है।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेसवार्ता में कहा कि इन नौ वर्षों में सांस्कृतिक विरासत को संवारने का काम भी तेजी से किया गया है। देश के करोडों लोगांे की आस्था का द्योतक प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने को है। वहीं काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरिडोर की स्थापना कर अपनी सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्निर्माण किया है। राजस्थान में बिजली की दरें संपूर्ण भारत में सबसे अधिक हैं, उसके बावजूद भी राजस्थान में जनता बिजली के लिए तरस रही है। आज राजस्थान भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। राजस्थान को परिवर्तन की जरूरत है। इसके लिए प्रदेश की जनता को डबल इंजन की भाजपा सरकार को लाना होगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एंव यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान में महिला सुरक्षित नहीं। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी आज रणथंबोर में पिकनिक मनाने आई हुई हैं, मैं उनेस आग्रह करता हूं कि वे दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के घर जाकर उनको संवेदना और आश्वासन दें कि महिलाएं राजस्थान में सुरक्षित है। आज प्रदेश के हाल इस कदर खराब हैं कि सरकार के मंत्री अशोक चाँदना खुद बिजली की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। राजस्थान एक मात्र राज्य है जहां संतो की सबसे ज्यादा हत्या हुई हैं, झूठे वादों से बनी कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। यह पहली सरकार है जिसके मंत्री विधायक खुद सरकार पर आरोप लगा रहे है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मेहराज चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles