24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन अब्दुल हमीद की मनाई पुण्यतिथि


जयपुर, 10 सितंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि मनाई। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया कि शहीद अब्दुल हमीद भारतीय सेना की 4 ग्रेनेडियर में एक सिपाही थे जिन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर के आसाल उत्ताड में लड़े गए युद्ध में अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए देश की रक्षा में 10 सितम्बर 1965 को वीरगति प्राप्त की। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र मिला। परमवीर अब्दुल हमीद का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के धामपुर गांव में 1 जुलाई 1933 में हुआ था 1965 के युद्ध में पाकिस्तानी दुश्मनो पर अकेले ही भारी पड़े थे। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जिन्होंने युद्ध में शहीद होने से पहले पाकिस्तान सेना के आठ पैटन टैंकों को नष्ट कर लड़ाई का रुख बदल दिया था।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रदेशभर में परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles