21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भारत विश्वगुरु था, है और विश्व गुरु रहेगाः-साध्वी निरंजन ज्योति


जयपुर। टोंक में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रभारी मुकेश पारीक, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कांग्रेस सरकार पर युवा विरोधी, बेरोजगारी, प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहें अत्याचार, दुराचार के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरा।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश विश्वगुरु था विश्व गुरु है विश्व गुरु रहेगा। बंटवारे के बाद भारत और पाकिस्तान दोनो देशों को देखा जाए तो आज वो कहां है और हम कहां है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास कर रहा है। राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है, प्रदेश आज महिला अपराध एवं भ्रष्टाचार के मामलों में नम्बर 1 है ये कानून का राज नहीं जंगलराज है। ये सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। महिलाए, बच्चियां किसी भी स्थान पर सुरक्षित नहीं है, महिलाओं व आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेेतृत्व में दिल्ली में आयोजित हुई जी-20 की बैठक न भूतो न भविष्यति के रूप मे हुई और भारत ने सम्पूर्ण विश्व में अपना लोहा मनवा कर जी-20 समिट ने भारत की भव्यता को विश्व में साबित कर दिया है।

महात्मा गांधी नरेगा में सृजित श्रम दिवस मे वर्ष 2006-07 से 2013-14 तक 211 करोड़ रुपये व 2014-15 से अब तक 295 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह तुलना है उनमें और हममें।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राजस्थान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में कुल 36 प्रशिक्षण केंद्र खुले हैं। जिसमें 69,512 लोगों ने प्रशिक्षण किया है। इनमें से 35,893 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। 2014 से अब तक 189 करोड रुपए की निधि जारी की जा चुकी है। टोंक जिले में दो प्रशिक्षण केंद्र हैं जिसमें 3495 लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। इनमें से 1415 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का टोंक में एक संस्थान है। इनमें 6146 लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। टोंक महात्मा गांधी नरेगा में अब तक 140 करोड रुपए खर्च हुए हैं। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम में 2022-23 से अब तक 21944 लाभार्थी हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 50271 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमे 49540 आवास निर्मित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्ष 2014 के बाद टोंक में 288 किलोमीटर की सड़क बनी है। इसके लिए 179 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं।

अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य की परिवर्तन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन मिल रहा हैं। कांग्रेस सरकार ने बड़े बड़े वादे व घोषणा कर सत्ता में आई लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने बेरोजगार युवाओं के सपनों पर चोट की। गहलोत सरकार अपराधियों को बचाने में लिप्त है और सरकार के विधायक ही सरकार को घेरे जा रहें है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles