34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुफ्त स्मार्टफोन योजना के नाम पर महिलाओं पर लाठिया भांज रही पुलिस, लाभार्थियों को करनी पड रही मशक्कतः-डॉ. अल्का सिंह गुर्जर


जयपुर। परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आज मांडलगढ़ में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में फिसड्डी साबित हुई है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ रहे हैं, और हैरानी की बात यह है कि दिन दहाड़े महिला छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। गहलोत सरकार फ्री स्मार्टफोन के लिए कैंप लगा रही है जिसमें महिलाओं को मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठियां भांजी जा रही हैं। डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि भीलवाड़ा के आसींद में नाबालिक बालिका से हुई दुराचार की घटना बताती है कि प्रदेश के हालात वर्तमान में भयावह हैं। भाजपा की सरकार बनने पर लाल डायरी के सभी राज खोेले जाएंगे। वहीं भ्रष्टाचार करने वालों पर कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। कुशासन की जननी कांग्रेस के विरुद्ध आमजन में आक्रोश है एंव भाजपा के प्रति जोरदार उत्साह है। इस दौरान भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत मेवाड़ा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles