33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सीएम गहलोत की पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से सीएमआर में हुई मुलाकात, अवैध खनन को लेकर की शिकायत, राजनीति में हड़कंप

राजस्थान की राजनीति में सियासी पारा दिनों दिन बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां कांग्रेस से कई कट्टर कांग्रेसी माने जाने वाले परिवार बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस की जड़ को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं अपने आप में चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है ।

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मिले। सूत्रों की माने तो सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास में मिलने के लिए बुलाया।ऊपरी तौर पर समझे तो देवी सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी विधानसभा क्षेत्र कोलायत में हो रहे अवैध खनन को लेकर मिलने का समय मांगा था,लेकिन अंदर का माजरा कुछ और ही बयां करता है। राजनीतिक व्यवस्था की समझ रखने वाले इसे बखूबी समझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से देवी सिंह भाटी के मुलाकात की खबरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक नया ही हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के देवी सिंह भाटी के मिलने के साथ ही राजनीतिक बाजारों में अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles