21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

परिवर्तन संकल्प यात्रा तय करेगी प्रदेश का भविष्य, पीएम मोदी की सभा में लाखों की संख्या में जुटेगी जनताः-सीपी जोशी

पीएम मोदी के आगामी 25 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभास्थल का किया भूमिपूजन


जनसभा में प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदीः- सीपी जोशी


राजस्थान की जनता बदहाल कानून व्यवस्था, महिला उत्पीडन,युवा और किसान विरोधी सरकार को क्यों सहेगी


जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 25 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज दादिया पंचायत सूरजपुरा ( वाटिका) में सभास्थल का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एंव प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, बगरू के पूर्व विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपडा, जयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा का समापन जयपुर में होना है। यात्रा के समापन पर जयपुर के वाटिका में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेशभर से बडी संख्या में जनता जुटेगी। भाजपा की ओर से आज भूमि पूजन के साथ जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशााध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर दक्षिण के सभी मंडल अध्यक्षों एंव उपस्थित कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। सीपी जोशी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रदेशभर में जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, महिला दुष्कर्म के बढते मामलों, युवा और किसानों से वादाखिलाफी के चलते जनता में भारी रोष व्याप्त है। यात्रा के दौरान हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। आज प्रदेश के गांवो में किसान बिजली कटौती से तंग है। एक तो बारिश कम हो रही है, वहीं सरकार की ओर से लगातार आठ से नौ घंटे बिजली कटौती से फसलें बर्बाद हो गई। सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पाने से मोठ, मंूग और बाजरे की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के सभी कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। प्रदेश की जनता बड़ी संख्या में अपने लोकप्रिय नेता को सुनने और राजस्थान में परिवर्तन को सुनिश्चित करने पहुंचेगी। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस मुगलिया सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकना है।

केंद्रीय मंत्री एंव प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान की जनता ने स्वीकार कर लिया कि जो गलती उनसे 2018 में हुई थी उसे वे कभी नहीं दोहराएंगे। जनता कभी नहीं चाहती कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो, महिला दुष्कर्म के मामले बढे, कर्जमाफी का वादा करके किसानों की जमीनें नीलाम हो और पेपर लीक के नाम पर युवाओं का भविष्य बर्बाद हो। आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में प्रदेश के कौने-कौने से आमजन इस महाभ्रष्ट सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने जयपुर पहुंचेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles