20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

सांसद रामचरण बोहरा के प्रयास लाए रंग जयपुर को मिली सैनिक स्कूल की सौगात


जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के प्रयास रंग लाए केंद्र सरकार ने जयपुर को सैनिक स्कूल की सौगात दी। देर रात रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान में सैनिक स्कूल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह जयपुर का पहला और राजस्थान का चौथा सैनिक स्कूल होगा।
जयपुर में बनने जा रहा यह सैनिक स्कूल सांसद रामचरण बोहरा के प्रयासों का ही प्रतिफल है सांसद बोहरा पिछले कई वर्षों से जयपुर में सैनिक स्कूल बनवाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कई बार इस विषय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। सांसद बोहरा ने संसद के पटल पर भी जयपुर में सैनिक स्कूल बनवाने की मांग रखी थी।
सांसद बोहरा ने सैनिक स्कूल की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। सांसद बोहरा ने कहा कि जयपुरवासियों के लिए बड़े हर्ष का विषय हैं जयपुर में सैनिक स्कूल बनने जा रहा है। सैनिक स्कूल का सबसे बड़ा फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो देश की सेना में भर्ती होना चाहते हैं और मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें सैनिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए झुंझुनू या चित्तौड़गढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सैनिक स्कूल छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत से भारत माता की सेवा के लिए तैयार करेगा। इस स्कूल से भारत माता की सेवा करने वाले छात्र निकलेंगे। यह स्कूल छात्रों को सुरक्षा, देशभक्ति और शौर्य के बारे में सीखने में सहायता करेगा। जयपुर राजस्थान की राजधानी है इसलिए यहां संपूर्ण राजस्थान ही नहीं अपितु आसपास के अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। सैनिक स्कूल बनने से जयपुर के साथ साथ अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles