23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

गहलोत सरकार के प्रति जनता में भारी रोष, भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा अपार समर्थन के साथ बढ़ रही है आगे:- चुन्नीलाल गरासिया


पेपर लीक व शराब माफिया के पैसों से चलता है एआईसीसी दफ्तरः-मुकेश दाधीच

कोटा देहात/ इटावा। भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आज इटावा में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। इस दौरान यात्रा के संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन सकल्प यात्रा अब तक 09 जिलों से होकर लगभग 40 विधानसभा क्षेत्रों में 2500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया जा चुका है। इस यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा में गहलोत सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिला। कांग्रेस सरकार के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के क्षेत्र में जनता कई घंटों के इंतजार के बावजूद भी सभा में डटी रही और यात्रा का भव्य स्वागत किया। प्रदेश की जनता भाजपा की ओर बहुत उम्मीद के साथ देख रही है, क्योंकि पिछले पोने पांच सालों में यह कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। जनता भाजपा को सुशासन के एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है राजस्थान में गहलोत सरकार के कुशासन व जंगलराज का अंत निश्चित है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान में आरपीएससी संस्था अब पेपर लीक का गढ़ बन चुकी है, और कांग्रेस सरकार दोषियों को सजा दिलाने में नाकाम साबित हुई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को सरकार के संरक्षण में बचाया जा रहा है। ईडी आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार कर पूंछताछ कर रही है जिसमें पेपर लीक प्रकरण में रोज नए खुलासे हो रहे है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में शराब माफिया, भू माफिया और खनन माफिया पनप चुके है। ये माफिया लाखों रुपए की मंथली कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय तक पहुचा रहे है। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और महिला अपराध के मामलों में राजस्थान नंबर वन बन चुका है। अब तीन महीने बाद प्रदेश की जनता ने अराजक कांग्रेस सरकार की विदाई करने का तय कर लिया है।

प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के विधायक मिनी मुख्यमंत्री बनकर क्षेत्रों के विकास में रोड़ा अटका रहे हैं , और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं । गहलोत सरकार इन पांच सालों के कार्यकाल को राजस्थान के इतिहास में सबसे भ्रष्ट कार्यकाल के तौर पर याद रखा जाएगा। क्योकि प्रदेश के किसी भी विभाग में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े जमा चुका है लगता है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक व कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है।

परिर्वतन संकल्प यात्रा के मीडिया सहयोगी कविराज सेठी ने बताया कि प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह गोचर, भाजपा नेता हिरेन्द्र शर्मा, यात्रा व जिला संयोजक चेन सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles