20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

ईडी की जांच में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे सामने आ रहे हैं, सरकार की सरपरस्ती में हुआ भ्रष्टाचारः-अरूण चतुर्वेदी

कांग्रेस सरकार की रामगढ़ बांध को भरने की बात महज चुनावी जुमलाः-कालीचरण सर्राफ


जयपुर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को जमवारामगढ़ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक चंद्रकाता मेघवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के चलते महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। आज प्रदेश में महिलाएं घर, बाजार, खेत, अस्पताल कहीं भी सुरक्षित नहीं है। जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाए उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एंव यात्रा संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगी हैं। ईडी की कार्रवाई जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी इस सरकार के काले कारनामे उजागर होते जाएंगे। प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ इस सरकार ने जो खिलवाड़ की है वह क्षमा करने योग्य नहीं है। कांग्रेस सरकार ने आज किसानों को कर्जमाफी के झूठे वादे के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। हजारों किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। वहीं दूसरी तरफ गहलोत सरकार झूठी वाहवाही लूटने से बाज नहीं आ रही।
विधायक कालीचरण सर्राफ ने संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प यात्रा में जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन बताता है कि जनता का मन क्या है। जनता इस भ्रष्टाचार वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। कांग्रेस सरकार ने रामगढ़ बांध को भरने की जो घोषणा की है वह महज चुनावी जुमलेबाजी है। इस दौरान प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव यात्रा सह-संयोजक जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व विधायक जगदीश मीणा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मेहराज चौधरी, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष श्याम शर्मा और जमवारामगढ़ विधानसभा प्रभारी फतेहसिंह डोई मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles