24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

ऑटो गैंग ने महिला की सोने की चुड़ी काटी-ऑटो में पहले से दो जने थे मौजूद

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में ऑटो गैंग ने एक महिआ की सोने की चुड़िया धारदार औजार से काट कर चोरी कर ली । महिला को इसकी जानकारी घर पहुंचने पर चली। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच अज्ञात ऑटों चालक व अन्य दो जनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के बताए अनुसार मानसरोवर वीटी रोड निवासी कलवाती बहेडिया अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए अंबाबाडी गई थी ।अंबाबाडी सर्किल के पास उसने ऑटों लिया। ऑटों में पहले से ही एक आदमी व एक मुस्लिम महिला बैठी हुई थी। आदमी ऑटों चालक के पास जाकर बैठ गया और मुस्लिम महिला पीछे वाली सीट पर बैठी रहीं। कुछ दूर जाने के बाद ट्रेफिक पुलिस का भय दिखा कर आदमी भी कलावती के पास आकर बैठ गया। पीड़िता जब अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची तो उसके हाथ की सोने की एक चुड़ी गायब मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंच अज्ञात ऑटो चालक सहित महिला व पुरूष के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles