35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

सरपंच 3 लाख 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की उदयपुर टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मेड़ता तहसील मावली जिला उदयपुर के सरपंच को परिवादी से 3 लाख 15 हजार रुपये ( 50 हजार रुपये नगद एवं स्वयं के नाम का 2 लाख 65 हजार रुपये का चैक) रिश्वत के रूप में लेते गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की उदयपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके द्वारा संचालित स्कूल को आबादी भूमि पर अतिक्रमण करके स्कूल बनाने की शिकायत सम्पर्क पोर्टल पर की गई थी। जिसकी जांच में उसके पक्ष में कार्रवाई कर उक्त आबादी भूमि के अतिक्रमण को नियमित करने की एवज में सरपंच खेमसिंह देवड़ा 4 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। परिवादी के आग्रह करने पर आरोपित सरपंच 3 लाख 50 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ है। एसीबी की उदयपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सरपंच खेमसिंह देवड़ा को 3 लाख 15 हजार रुपये ( 50 हजार रुपये नगद एवं स्वयं के नाम का 2 लाख 65 हजार रुपये का चैक) की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया

उल्लेखनीय है कि आरोपित सरपंच ने परिवादी को रिश्वत राशि और चैक के साथ बैंक की शाखा में ही बुलवाया, जहां आरोपी द्वारा रिश्वत राशि एवं बैंक चैक प्राप्त कर बैंकर- चैक को भुनाने की कोशिश की। जिस पर एसीबी टीम ने उसे बैंक में ही दबोचा लिया। इससे पहले सत्यापन के दौरान आरोपी सरपंच द्वारा 25 हजार रुपये पूर्व में ग्रहण करने की स्वीकारोक्ति की तथा 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles