29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रवासी सांसदो और विधायकों की बैठक में सौंपे गए विधानसभावार कार्यक्रम,चुनाव प्रभारी,पहले जोशी और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जिला अध्यक्षों के लिए बैठक

संसदीय कार्य मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री एंव प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने सभी जिला अध्यक्षों से चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में अलग-अलग जिलों से आए जिलाध्यक्षों और प्रभारियों से चुनाव तैयारियों के संबंध में सुझाव भी लिए। 

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सोमवार को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जो विशाल जनसभा थी वह अपने आप में ऐतिहासिक है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को जो बैठक हुई है उसमें सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी को विधानसभा स्तर के कार्यक्रम दिये गए हैं। इन सभी को कार्यक्रमों के हिसाब से समन्वय की जिम्मेदारी भी दी गई। बुधवार से ये सभी लोग प्रत्येक विधानसभा में तय कार्यक्रम के अनुसार अपना काम करेंगे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न बैठकें आयेाजित हुई। प्रदेश की जनता ने इस महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।  

इसके अलावा आज नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री एंव प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने प्रवासी सांसदो और विधायकों की बैठक ली। इस दौरान सभी को विधानसभावार कार्यक्रम आवंटित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का समन्वय प्रदेश मुख्यालय पर किया जाएगा। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles