21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

इस महीने के आखिरी सप्ताह में होगे तीन दिन खास

  • पूर्णिमा से होगे श्राद्व पक्ष शुरू

  • जयपुर। यह सप्ताह एकादशी से शुरू होगा और व्रत दान धर्म वाला रहेंगा। एकादशी से शुरू होकर सप्ताह के तीन दिन खास रहेगें। इस सप्ताह में कई व्रत -पर्व आएंगे। जिसमें मंगलवार को वामन जयंती,बुधवार को प्रदोश व्रत और गुरूवार को अनंत चतुर्दशी व शुक्रवार को पूर्णिमा पर्व के साथ भाद्रपद महीना समाप्त हो जाएगा। भादौ महीने का आखिरी दिन पितृ पक्ष से शुरू होगा। मान्यता है कि भादों में जरूरत मंद लोगों को खाना खिलाने व तिल और कपड़ो का दान करना चाहिए।
  • 27 सितंबर बुधवार को त्रयोदशी तिथि होने से प्रदोष व्रत रखा जाएगा। बुधवार को प्रदोष व्रत होना शुभ संयोग माना जा रहा है।
  • 28 सितंबर गुरूवार को अनंत चतुर्दशी पर्व होने से भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद रेशम के धागे से बना अनंत सूत्र बांधा जाता है। जिसमें 14 गांठे लगाई जाती है। मान्यता है कि ये गांठे भगवान विष्णु के बनाए 14 लोक में रक्ष के लिए लगाते है।
    29 सितम्बर शुक्रवार ये भाद्रपद महीने का आखिरी दिन होगा। पूर्णिमा होने से इस दिन पितरों के लिए श्राद्व पक्ष शुरू होगे और स्न्नान -दान पुण्य करने का विधान है।

  • सूर्य पूजा करने से होते है पाप खत्म

  • भादौ महीने में सूर्य पूजा करने का विधान भी ग्रंथो में है, इसलिए इन दिनों में पानी में तिल और पवित्र नदियों का जल डालकर नहाने व जरूरतमंदो को दान देने के साथ भगवान विष्णु ,शिव और सूर्य पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म होते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles