35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

रोहित गोदारा गैंग के इनामी गुर्गे और बीकानेर के हार्डकोर अपराधी सहित चार बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार

रोहित गोदारा गैंग के 50 हजार के इनामी गुर्गे रतन सिंह को जीणमाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीकानेर का देशनोक निवासी रतन पुत्र आशु सिंह अपने साथी बज्जु निवासी मंजूर उर्फ किशन (24) पुत्र अंतरखा के साथ इलाके में फरारी काट रहा था। उसके पास से एक लोडेड बंदूक व कार भी बरामद की गई है। एसपी परिस देशमुख ने प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी बीकानेर में 80 लाख की फिरौती सहित विभिन्न मामलों में वंछित थे। जिनकी एक स्थानीय गैंग मदद कर रही थी। जिसके भी दो सदस्यों मंडावरा निवासी विजय सिंह उर्फ राधेश्याम गुर्जर (32) पुत्र रामदेव सिंह को एक देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ आंतरी तथा रैवासा निवासी सुभाष गुर्जर (23) को अमरपुरा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने रतन सिंह व मंजूर को आवास व वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। एसपी देशमुख ने बताया कि आरोपी सीकर जिले में भी फिरौती की फिराक में थे। पर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
20 मामले दर्ज, एक लाख रुपए देता है गोदारा
एसपी ने बताया कि रतन सिंह देशनोक का हार्डकोर अपराधी है। जिसके खिलाफ बीकानेर में 80 लाख की फिरौती मांगने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित 19 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर हमले में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी होने के अलावा वह पांच थानों का स्थाई वारंटी है। पूछताछ में सामने आया है कि फिरौती के लिए रोहित गोदारा उसे हर महीने एक लाख रुपए देता था। विजय सिंह उर्फ राधेश्याम भी 20 मुकदमों में आरोपी व दो हजार का इनामी बदमाश है। सुभाष पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।
यूं पकड़े गए आरोपी
एसपी ने बताया कि रतन सिंह व मंजूर के कार में बैठकर जीणमाता से गोरिया की तरफ जाने की सूचना जीणमाता थाने के कांस्टेबल रमेश कुमार व प्रेम कुमार को को मिली थी। इस पर थानाधिकारी रिया चौधरी की अगुआई में पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें गोरिया रोड पर दबोच लिया। इसके बाद उनका सहयोग करने वाले विजय सिंह व सुभाष को अलग- अलग कार्रवाई कर पकड़ा गया।
ठेहट हत्याकांड का आरोपी है गोदारा
रोहित गोदारा लोरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है। सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या भी उसी ने करवाई थी। जुलाई महीने में भी गैंग के दो आरोपी गोपाल चारण व लिखमाराम उर्फ विक्रम को पुलिस ने दो पिस्टल व सात जिंदा कारतूस सहित नेहरु पार्क के पास से? गिरफ्तार किया था। आरोपी 26 अप्रैल को सुजानगढ़ में सराफा व्यापारी पर फायरिंग के बाद फरारी काट रहे थे। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles