24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने की केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाक़ात, प्रदेश में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग की

जयपुर

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मण्डल ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव आयुक्त से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव आयोग से प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों में व्यवस्थाओं के सुधार के दृष्टिकोण से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मतदाता सूचियों को आधार कार्ड से लिंक करने, मतदान केंद्रों को धार्मिक स्थानों पर नहीं खोलने का सुझाव दिया साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों से तीन वर्ष की अवधि तक एक ही ज़िले में रहने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के स्थानांतरण के विषय पर भी चर्चा की।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने हटाने एवं संशोधित करने की प्रक्रिया में हो रहे पक्षपात पर अंकुश लगाने का सुझाव दिया । उन्होंने चिरंजीवी कार्ड और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड तथा ज़मीनों के पट्टों पर मुख्यमंत्री के फ़ोटो का मसला भी उठाया।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त चंद्र मोहन मीणा IAS, एडवोकेट सौरभ सारस्वत ( भाजपा विधि प्रकोष्ठ), एडवोकेट देवांग चतुर्वेदी ( भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग ) शामिल रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles