29.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद सजय सिंह को शराब नीति घोटाले  गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। ईडी ने दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले मे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बुधवार सुबह से संजय सिंह के घर पर कार्यवाही चल रही थी। इस कार्यवाही में पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।  सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले को लेकर की गई है। इस मामले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। मालूम रहे कि, इसी मामले में पहले से ही आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।
 ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया। सिसोदिया को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता संजय सिंह के आवास के बाहर जुटे हुए हैं। आप की मंत्री अतिशी ने कहा भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है। वहीं सोमनाथ भारती ने कहा, “देश में अघोषित आपातकाल है। आपातकाल का आगाज हो चुका है। भाजपा 2024 का चुनाव हार रही है, INDIA की जीत हो रही है। ये उसी की घबराहट है। संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। बताया जा रहा है कि, संजय सिंह को ईडी के दफ्तर में ले जाया जाएगा। कहा जा रहा है कि आज की रात वह ईडी के लॉकअप में ही रहेंगे। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles