34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद इन सीटों पर विरोध के सुर

दिव्य गौड़,जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सर्वे के आधार पर हर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे करवाए उसकी रिपोर्ट ली,उस पर चिंतन मनन कर फ़िलहाल 41 सीटो पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे और हाल ये हैं कि इन 41 प्रत्याशियों की सूची में 11 विधानसभा सीटो पर भाजपा के इन उम्मीदवारों का खुलकर विरोध भी होना शुरू हो गया हैं और अब ये विरोध विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी मुख्यालय तक पहुँच गया हैं। पार्टी की पहली लिस्ट में ही इतने बग़ावती सुर देख हालात ठीक नहीं कहे जा सकते । कहा ये भी जा सकता हैं कि या तो पार्टी ने टिकट वितरण और सर्वे के आधार का होमवर्क ठीक तरह से नहीं किया या फिर इन चुनावों में इन विरोधी सुर के साथ आंतरिक कलह को सहते हुए बहुत ज़्यादा काम करना पड़ेगा। आपको बताते हैं कि बीजेपी की वो सीटे जहां अभी से हालत विरोध के हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ना मुश्किल हो रहा हैं।

  1. तिजारा (टिकट- सांसद बालकनाथ) – विरोध- पूर्व विधायक मामन यादव
  2. झोटवाड़ा (टिकट- सांसद राज्यवर्धन राठौड़) – विरोध- पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत और आशूसिंह सूरपुरा
  3. कोटपूतली (टिकट- हंसराज पटेल गुर्जर) – विरोध- यादराम जांगल और मुकेश गोयल
  4. देवली-उनियारा (टिकट- विजय बैंसला) – विरोध- राजेन्द्र गुर्जर
  5. किशनगढ़ (टिकट- सांसद भागीरथ चौधरी) – विरोध- विकास चौधरी
  6. नगर (टिकट- जवाहर सिंह बेडम) – विरोध- पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर
  7. बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत) – विरोध- पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा
  8. सांचौर (टिकट- सांसद देवजी पटेल) – विरोध- दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी
  9. झुन्झूनूं (टिकट- बबलू चौधरी) – विरोध- राजेन्द्र भाम्बू
  10. लक्ष्मणगढ़ (टिकट- सुभाष महरिया) – विरोध- भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवा
  11. डूंगरपुर (टिकट- बंसीलाल कटारा) – विरोध- माधवल वाराहाट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles