33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संकल्प पत्र के लिए राजापार्क में घूमकर घूमकर व्यापारियों से लिए सुझाव

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजापार्क में आज व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घूमकर घूमकर संकल्प पत्र के लिए यहां के व्यापारियों से संवाद किया और सुझाव लिए। इस दौरान यहां के व्यापारियों ने स्वागत कर शॉल ओढ़ाया। इससे पूर्व प्रदेश की खुशहाली के लिए आर्यसमाज मंदिर में सामूहिक यज्ञ में आहुति दी और आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं के अनुसार अपनी नीतियों का निर्धारण करती है। न सिर्फ नीति बनाती है, वरन योजनाओं का क्रियान्वयन भी करती है। इसलिए जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। आम जनता से लिए जा रहे सुझावों का नीति निर्धारण करके विकसित, बेहतरीन, दैदीप्यमान, स्वस्थ, समृद्ध राजस्थान बनाने का काम भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार करेगी। एक ऐसा राजस्थान जहां महिलाओं पर अपराध करने वाले अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई हो उसकी सात पीढियां याद रखे ऐसा प्रदेश बनाना है। जहां किसी युवा और किसान को आत्महत्या नहीं करनी पड़े। ऐसा राजस्थान बनाना जहां का हर व्यक्ति प्रसन्न रहे, किसी की आंखों में आसूं नहीं आए। हमें ऐसा प्रदेश बनाना है जहां जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं हो।
पिछले चुनावों से पहले इनके केंद्रीय नेताओं ने आकर 10 दिन में किसानों के कर्जमाफी की बात कही थी। उल्टा 19,422 किसानों की कर्ज नहीं चुका पाने के कारण जमीनें नीलाम का नोटिस दे दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles