29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

IND VS PAK MATCH: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला, भारतीय गेंदबाजों के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने पाकिस्तान को 191 रन पर समेटा

पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है। पाकिस्तानी टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान का स्कोर एक समय 29.3 ओवर्स में दो विकेट पर 155 रन था और उसकी स्थिति मजबूत दिख रही थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके पाकिस्तान टीम को पस्त कर दिया

पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला जारी, हसन अली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट, पाकिस्तान का स्कोर 40.1 ओवर्स में 9 विकेट पर 187 रन।

आईसीसी वर्ल्ड कप में शनिवार को विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। सात साल भारत में खेल रही पाकिस्तानी टीम ने भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से भरी हैं और मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles