33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मीडिया टीम की बैठक संपन्न हुई


जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज रविवार को मीडिया विभाग टीम की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश पदाधिकरीयो और प्रदेश मीडिया टीम में विचार विमर्श हुआ कि चुनाव की रणनीति कैसी होनी चाहिए, कैसे भाजपा का मीडिया में सकारात्मक रूख रहें। संभाग, जिला व बूथ स्तर के विभिन्न मुददों पर चर्चा की गई और प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को कैसे उखाड़ फेंकने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनाज पुनावाला ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ अपराध किए जा रहें है। प्रदेश में आये दिन अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है। भ्रष्टाचार, लूट, महिला अपराध और दुष्कर्म की घटना यहां आम बात हो गई है। इस कुशासन और जंगलराज में प्रदेश पूरे देष में शर्मषार हुआ है।
राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लाखेड़ा ने बताया कि प्रदेश टीम को आगामी 40 दिवस तक सक्रिय भूमिका निभाते हुए मीडिया के सभी करणीय कार्यो को प्राथमिकता से करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles