34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा आज एक दिवसीय दौरे पर आएंगे कोटा और अजमेर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत


जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आज कोटा और अजमेर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा दिल्ली से सुबह 8.50 बजे फ्लाइट से रवाना होकर सुबह 10ः00 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट से कोटा के लिए रवाना होकर सुबह 11ः00 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा नेता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा कोटा के लोटस अनंता औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इसके बाद कोटा एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम पांच बजे किशनगढ़ (अजमेर) एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किशनगढ़ में मार्बल एसोसिएशन के लोगों से मिलकर विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा करेंगे और संगठनात्मक विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इसके बाद रात 10.15 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles