24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

सरकारी आदेशों की नहीं कोई परवाह, पाँच सालो में भी नहीं बदले गये अटल सेवा केंद्रों के नाम, आदेशों की उड़ रही खुलेआम धज्जियाँ

धौलपुर,राजाखेड़ा। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के बस गिनती के ही दिन बचे हैं और आचार संहिता लग चुकी हैं। लिहाज़ा अब सारा शासकीय कंट्रोल प्रशासनिक अधिकारियों के पास हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही कहे या इसे मलाई चाटने की आदत। सरकारी कामकाजों में चलती ढिलमढ़िलायी के चलते जनता परेशान होती रहती हैं। सरकारी पैसे का दुरुपयोग होता रहता हैं। अफ़सरों की आपसी मिलीभगत से भ्रष्टाचार पनपता रहता हैं और इसका सीधा असर पड़ता हैं जनता पर। आज भी सरकारी योजनाओं के नाम पर खुलेआम लूटने का सिलसिला जारी हैं और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं हैं। ये अपनी मनमानी के चलते सरकारी संसाधनों का जमकर दुरुप्रयोग करते हुए बस अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं के नाम पर आये पैसे को मिलीभगत कर अपनी जेब में भरने का एक मामला धौलपुर के राजाखेड़ा खुड़ीला पंचायत का हैं जहां अफ़सरों को सरकारी आदेश की कोई परवाह नहीं हैं और इसका खुलेआम मजाक बनाया हुआ हैं।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार के बनते ही कई बदलाव हुए थे जिनमें अटल सेवा केंद्रों का नाम बदलकर राजीव गांधी सेवा केंद्र किया गया था। सरकार के पाँच साल पूरे होने को आ गये लेकिन इसका नाम नहीं बदला गया। सरकार के कामकाजी पांच सालों में भी केंद्र का नाम नहीं बदला गया।
ये मामला राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के खुडिला ग्राम पंचायत के केंद्र का है। जिस पर आज भी अटल सेवा केंद्र लिखा हुआ है।जबकि सरकार के बदलते ही कांग्रेस सरकार ने नाम को परिवर्तन करने का आदेश जारी कर दिया था। और इसके लिए टेंडर भी हो गये होंगे और पेंट पुताई के पैसे भी पास हो गये होंगे लेकिन ना तो पेंट पुताई हुई और ना ही नाम परिवर्तन हुआ। सिर्फ़ सरकार के आदेश की अवहेलना हुई है और बोलने और रोकने वाला कोई नहीं हैं। कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं।किसी भी प्रशासनिक अधिकारी,सेकेट्री,सरपंच और अन्य को सरकार के आदेश की परवाह नही रही।
अब सरकार के पाँच साल गुजर चुके है। मामले को देख ऐसा ही लगता हैं आखिर सरपंच,सेकेट्री,और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सरकार से ऊपर मानते हैं। सरकारी तंत्रों में जंग लगने के साथ साथ बादी भी भर गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles