21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कांग्रेस की सूची जारी होने से पहले मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं में आपसी घमासान, विधानसभामें जाने से रोकने के लिए 40 करोड़ का लगाया आरोप

कांग्रेस में सूची जारी होने से पहले ही दावेदारों में एक दूसरे को नीचे दिखाने की लड़ाई जोरों पर चल रही है। जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस का टिकट लेकर कांग्रेस का चुनाव लड़ने वाली समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा के खिलाफ राजस्थान लघु उद्योग निगमके अध्यक्ष राजीव अरोड़ा,विप्रो बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा और कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रमुख सुनील शर्मा सहित विभिन्न लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सीधे तौर पर मोर्चा खोल रखा है। 

वहीं दूसरी ओर अर्चना शर्मा के खिलाफ भी पुराने वीडियो जारी कर कहा जा रहा है किउन्होंने राजीव अरोड़ा परभाजपा के उम्मीदवार से मिली भगत करने का आरोप लगाया औरउन्हें चुनाव में रोकने के लिए 40 करोड़ का सौदा करने की बात कही गई।इसको लेकर राजीव अरोड़ा ने भी अपना स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

अर्चना शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद राजसिको के अध्यक्ष और मालवीय नगर से कांग्रेस दावेदार राजीव अरोड़ा ने अर्चना शर्मा पर नाम लिए बिना ट्वीट कर तल्ख कमेंट किए हैं। राजीव अरोड़ा ने कहा- गंदा खेलकर आप कभी नहीं जीत सकते। कर्म ही वास्तविक है। जो बोओगे वही काटोगे। दो बार हारने के बाद भी टिकट लेने की दुर्भावना मालवीय नगर से कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है।राजीव अरोड़ा ने आगे लिखा- मालवीय नगर विधानसभा की जनता साक्षी है कि आरोप लगाने वाली स्वघोषित प्रत्याशी के स्तर की निम्नता पर कोई और नहीं उतर सकता। लोग बताते हैं कि क्षेत्र के आम लोगों से मकान के पट्टे के नाम पर पैसे वसूले गए हैं। राजनीति से पैसा बनाने की जुगत लगाई गई है। ऐसे लोग जब किसी और पर निराधार और पूरी तरह झूठा आरोप लगाए तो यह खुद अपने मुंह पर थूकने की तरह है।मैंने पहले भी कहा था कि ऐसा कोई आरोप मुझ पर सिद्ध करते हो, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। मगर आप सिद्ध नहीं कर पाई, अब आपको राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles