31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार शाम को, पीएम मोदी, शाह,राजनाथ,जेपी नड्डा करेंगे चौंकाने वाले निर्णय, देर रात आ सकती है राजस्थान की दूसरी सूची !

भाजपा और कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। चुनावी गणित अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने जो रणनीति बनाई अब उसके लिए कुछ स्थानों पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। कंट्रोल कमिटी कारगर नहीं है यही कारण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिक सक्रिय होकर संभाग स्तर पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा चुनाव संयोजक और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के दिल्ली निवास पर गुरुवार रात्रि को भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में कुछ चौंकाने वाले लड़ने की जानकारी भी दी गई । 

चौंकाने वाले निर्णय से कई वरिष्ठ नेता नाराज और विरोध में है। फाइनल निर्णय लेने के लिए शुक्रवार शाम को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा सहित विभिन्न नेताओं की मौजूदगी में आयोजित की जानी है। इसमें कुछ वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को उनकी इच्छा के खिलाफ और पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कुछ दिग्गजनेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव लड़ाए  जाने की घोषणा की जा सकती है। इस नई स्थितियों को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद पीपी चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी और ज्योति मिर्धा को चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने की संभावना है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति आज शाम को राजस्थान की लगभग 60 से 65 उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम निर्णय ले लेगी। इस सूची में 3 सांसदों और दो केंद्रीय मंत्री को चुनाव मैदान में उतारे जाने की घोषणा की जा सकती है। 10 से 12 बीजेपी के मौजूदा विधायकों की टिकट काट सकती हैं। कई महत्वपूर्ण नेताओं को पार्टी के निर्णय अनुसार चुनाव लड़ने को मजबूर होना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी कुछ चौंकाने वाले निर्णय होंगे। जयपुर की बची हुई सीटों के लिए नए उम्मीदवार चुनाव मैदान उतारे जा सकते हैं। इसकी कवायद भी तेजी से चल रही है। इस बीच जैसलमेर-बाड़मेर के सांसद रहे कर्नल सोनाराम चौधरी अचानक दिल्ली में अकबर रोड स्थित भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभावी प्रहलाद जोशी के निवास पर पहुंचे।यह कयास लगाया जा रहा हैं कि वे कभी भी पाला बदल सकते हैं। 

भाजपा के चुनाव संयोजक और  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास स्थान पर शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक में इस बात पर चिंतन मनन किया गया कि पार्टी निर्णय के खिलाफ नाराज नेताओं को किसी तरह से मनाया जाए और उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में बयान दिलाने की जिम्मेदारी कुछ नेताओं को देने का निर्णय भी हुआ है। 

भाजपा की कोर कमेटी बैठक में प्रदेश के मौजूदा हालात जिसमें जालौर के सांचौर में भाजपा से नाराज दो नेता जीवारामऔर दानाराम,तिजारा में बालकनाथ के खिलाफ मामन सिंह यादव, किशनगढ़ में भगीरथ चौधरी के खिलाफ विकास चौधरी,नगर में जवाहर सिंह बेडम के खिलाफ अनिता सिंह गुर्जर और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी रहे पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण की आजाद समाज पार्टी (आसपा) जॉइन कर बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़ जिला) से आसपा से चुनाव लड़ने की घोषणा पर भी गहनता से विचार किया गया। स्थिति कुछ भी हो लेकिन भाजपा की स्थिति सुधारने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति निश्चित तौर पर चौंकाने वाले निर्णय करेगी। भाजपा की दूसरी सूची के बाद बगावत कम होने की वजह बढ़ाने की संभावना अधिक हो रही है। इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए भी कुछ संभावित रणनीति पर भी विचार किया है। इंतजार की घड़ियां शुक्रवार देर रात तक समाप्त होने की संभावना है। 27 अक्टूबर तक भाजपा अपनी तीसरी सूची भी घोषित कर देगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles