24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

प्रियंका को चुनाव में राजस्थान की याद आई है पर वे बेटियों की अत्याचार के समय कहां गायब रही, पूछे पांच सवाल : दीया कुमारी

भाजपा की प्रदेश महामंत्री और विद्याधर नगर से प्रत्याशी जयपुर की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी कुमारी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी आपका राजस्थान में स्वागत है। आप यहाँ छुट्टियां मनाने तो कई बार आईं, पर कभी यहाँ की बेटियों के लिए नहीं आईं। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटियों पर हो रहे अत्याचारों पर मेरे कुछ सवाल हैं, इनका कोई जवाब है आपके पास ? उन्होंने प्रियंकावाड्रा से पांच सवाल पूछे

उन्होंने पहला सवाल पूछते हुए कहा कि भीलवाड़ा के कोटड़ी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके टुकडे टुकड़े करके जला दिया गया, तब कहाँ थीं आप? दूसरा सवाल पूछते हुए कहा कि प्रतापगढ़ के धरियावद में जब एक आदिवासी बेटी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और प्रशासन ने चुप्पी साध रखी थी तब भी खामोश क्यों थीं आप? तीसरा सवाल पूछते हुए कहा कि सवाईमाधोपुर के बौंली में महिला से रेप करके उसे कुएं में फेंक दिया गया, इस पर भी आपकी खामोशी क्यों छाई रही?

चौथा सवाल पूछते हुए कहा कि करौली के नादौती में दलित समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया फिर उस पर एसिड डालकर कुएं में फेंक दिया गया। फिर भी आपकी अंतरात्मा ने आपको क्यों नहीं धिक्कारा? पांचवा सवाल पूछते हुए कहा कि जयपुर के जमवारामगढ़ में एक किन्नर के चेहरे पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया, फिर भी उसकी चीख आप तक क्यों नहीं पहुंची ?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles