31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रियंका वाड्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा परिवाद

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रदेष के मुख्य चुनाव आयुक्त को परिवाद पेश कर कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा द्वारा सिकराय (दौसा) सभा में धार्मिक भावनाओं के आधार पर आदर्ष आचार संहिता का उल्लंघन करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दुभार्वना से झूठ फैलाने का आरोप लगाया है, और प्रियंका वाड्रा के खिलाफ विधिक कार्यवाही की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपने परिवाद में चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रियंका वाड्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कल की सभा में देवनारायण जी के मंदिर में 21 रूपये चढ़ाने का झूठ फैलाया है, जबकि पीएम मोदी ने आस्था अनुसार अपनी जेब से नकद राशि मंदिर के दानपात्र में डाली थी। प्रियंका वाड्रा का यह कृत्य आचार संहिता के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है, और उनका कथन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। प्रियंका गांधी द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने और मतदाताओं को प्रभावित करने की बदनीयती से यह बयान दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles