21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

गणपति प्लाजा के रॉयेरा लॉकर्स से निकले 2 करोड़ 46 लाख रुपए के नोट

गणपति प्लाजा के रॉयेरा लॉकर्स की जांच जारी है। इनमें से एक लॉकर से आयकर के अधिकारियों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए मिले। अधिकारियों ने बताया कि पूरा लॉकर 500 के नोटों से भरा था। उन्हें अंदेशा है कि और लॉकरों में भी पैसा मिल सकता है।

आयकर विभाग के अधिकारीअब तक 761 लॉकर की जांच कर चुका है। अब केवल 339 लॉकर की जांच करनी बाकी है। इन लॉकर्स में अधिकांश लॉकर बेनामी बताए जा रहे हैं। जिन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर लिए गए। वह फर्जी निकल रहे हैं। आयकर की टीम ऐसे लॉकर्स की लिस्ट बना रही है।

मंगलवार को जब आयकर विभाग के अधिकारियों ने ने तीन लॉकर खोले थे। उसमें सवा करोड़ रुपए कैश और 1 किलो गोल्ड निकला था। यह सोना कार्तिक कूलवाल और इदरीश हसन के नाम पर था। अभी तक इनकी कोई जानकारी इनकम टैक्स की ओर से साझा नहीं की गई है। दो लॉकर शनिवार को भी खोले गए। इसमें प्रोपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एक लॉकर में करीब ढाई करोड़ कैश मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles