35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर में संभाग स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन, मीडिया और सोशल मीडिया के समन्वय से भाजपा के प्रचार को मिलेगी नई गतिः- गुंजन वशिष्ठ


जयपुर, 25 अक्टूबर 2023। भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर आज जयपुर संभाग स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संभाग मीडिया पदाधिकारी, जिला एंव विधानसभा मीडिया संयोजक और सह-संयोजक मौजूद रहे। कार्यशाला को मथुरा विधायक एंव पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, जयपुर संभाग मीडिया संयोजक गुंजन वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय, जयपुर संभाग सह-संयोजक प्रमेंद्र शर्मा, प्रकाश दाधीच, जयपुर संभाग मीडिया समन्वयक डॉ. मनीषा सिंह, सह-समन्वयक निधि शर्मा और कपिल गुरदासवानी उपस्थित रहे। इस दौरान 6 सत्रों में विभिन्न विषयों को लेकर सभी वक्ताओं ने अपना संबोधन दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मथुरा विधायक एंव पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न और जंगलराज से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है। प्रदेश के 70 लाख युवाओं के भविष्य के साथ कांग्रेस सरकार ने खिलवाड़ की है, और आज प्रदेश में जमीन नीलामी के चलते किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है। कांग्रेस है समस्या, भाजपा है समाधान कमल का फूल है, हर चीज की गारंटी। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में वो ऐतिहासिक काम करके दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी, आज हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम करके दिखाया है। आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, विष्वकर्मा योजना, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, किसान सम्मान निधि और कितनी ही ऐसी योजनाएँ हैं जिसके माध्यम से आम आदमी का जीवन सरल बनाया है।

प्रदेष मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने कार्यशाला के दौरान प्रेस विज्ञप्ति और मीडिया के करणीय कार्यों पर मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से मीडिया संवाद को सरल बनाने और स्थानीय मुद्दों की जानकारी पर भी संबोधित किया।

जयपुर संभाग मीडिया संयोजक गुंजन वशिष्ठ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में मीडिया के माध्यम से प्रचार की धार तेज करेगी। आज की कार्यशाला में सभी मीडिया पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान मीडिया प्रबंधन और मीडिया की उपयोगिता के संबध में विस्तार से समझाया गया है। सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और जिला स्तर पर कार्य वितरण, प्रबंधन, समन्वय और कार्ययोजना के बारे में मंत्र दिये गए। वहीं सोशल मीडिया और मीडिया विभाग समन्वय के साथ काम करते हुए बूथ स्तर तक भाजपा की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ ही कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार के काले कारनामों का खुलासा करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles