24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

महेश शर्मा के समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से विरोधी सुर में इस्तीफ़ा देने के बाद आज जयपुर में महेश शर्मा के समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महेश शर्मा समर्थकों ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी से ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी ज़ाहिर की।

आज राजस्थान के विभिन्न जिलो से पंडित पुजारीयो सहित समाज के सेंकड़ो लोगो ने एआईसीसी मुख्यालय पर पहुँचकर विप्र कल्याण बोर्ड के निर्वतमान अध्यक्ष महेश शर्मा को टिकट नहीं देने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।ब्राह्मण समाज के लोगो के वैदिक रीति से मंत्रोचार और हनुमान चालीसा कर अनोखा प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के ब्राह्मणों में कांग्रेस पार्टी के प्रति सकारात्मक छवि बनाने वाले विप्र बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा को जान बूझकर चुनावी राजनीति से दूर करने की कुचेष्टा की जा रही है।कांग्रेस पार्टी से जुड़े दो प्रमुख ब्राह्मण संगठनों का पहले ही मोहभंग हो चुका है।

महेश शर्मा को जयपुर शहर की किसी भी अन्य सीट से कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ाना चाहिए जिससे अन्य ब्राह्मण बहुल्य सीटो पर कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के पंडित सुरेश शर्मा एवं हरियाणा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बिरदी चंद शर्मा कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में जा चुके है

अब राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के बड़े ब्राह्मण चेहरे विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा को भी कांग्रेस पार्टी की नाराज चलने से ब्राह्मण समाज में कांग्रेस पार्टी के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है। महेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर नाराज़गी के चलते अपने पद से इस्तीफा भी दिया है। महेश शर्मा ने संपूर्ण राजस्थान के ब्राह्मणो समाज में अपनी पैठ बनाई है परंतु जिसका फ़ायदा कांग्रेस पार्टी नहीं उठा पा रही है।कांग्रेस से ऐसे ही ब्राह्मण नेता नाराज़ रहे तो 40 लाख ब्राह्मण वोटरो को कैसे साधेगी कांग्रेस। उन्होंने कहा कि समाज के लोगो मी उपेक्षा कर कांग्रेस पार्टी अपने ही पावों पर कुल्हाड़ी मार रही हैं। विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए समाज को पार्टी से जोड़ने का कम किया और बीजेपी के परंपरागत वोट में सेंध लगाकर पार्टी को मज़बूती प्रदान की लेकिन पार्टी ने मेरे साथ अन्याय कर दो चुनाव हरे हुए प्रत्याशी पर सब लगाया हैं जिसकी पार्टी को सीट गवाकर इस गलती की क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles