24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पोते की जीत के लिए भाटी हुए नरम , मेघवाल से समझौता, भाजपा की जीत के लिए दोनों ने साथ काम करने का किया दावा

लंबे विवाद के बाद अब बीकानेर की राजनीति में दो बड़े राजनीतिक नेताओं ने अपने विवाद को समाप्त करने का ऐलान कर दिया हैं। इस ऐलान के बाद बीकानेर संभाग की राजनीति में आप बदलाव आने की संभावनाएं बढ़ गई है।शनिवार को गंगानगर में केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने शनिवार को हाथ मिला लिया। साथ ही मेघवाल ने भाटी के पोते और कोलायत से भाजपा प्रत्याशी अंशुमान सिंह भाटी के लिए भी प्रचार में उतरने की घोषणा कर दी। दोनों भाजपा नेताओं के बीच विवाद समाप्त होने से बीकानेर और श्रीगंगागनर जिले की भाजपा की राजनीति में बदलाव आएगा और यह पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा।


देवी सिंह भाटी ने वर्ष 2019 में अर्जुन राम मेघवाल को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का खुलकर विरोध किया था। साथ ही भाजपा छोड़ दी थी। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा में वापसी हो पाई। पार्टी में आने के बाद भी भाटी और मेघवाल के बीच मुलाकात नहीं हुई। ऐसे में रिश्तों मैं आई खटास को दूर करने के लिए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी और कमोडिटी कारोबारी पुखराज चोपड़ा सहित कुछ और नेताओं ने प्रयास किए।
शनिवार को सुबह 10 बजे श्रीगंगानगर मार्ग स्थिति एक होटल में कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा नेता देवी सिंहभाटी की मुलाकात हुई। करीब आधे घंटे की बातचीत में दोनों ने पिछली बातें भुलाकर अब आगे साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम अब एक हैं और पार्टी केलिए एक साथ काम करेंगे।
केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री मेघवाल ने कहा कि वर्तमान और भविष्य के साथ केन्द्रीय नेतृत्व की सभी मिलकर आगे बढ़ने की सोच के साथ काम कर रहे हैं। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी ने भी कहा कि पहले गलतफहमियों से कुछ दूरियां हो गई थी। अब पीएम नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए दोनों नेता मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा किगंगानगर की जिले की सातों सीटों के साथ संभाग और प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे।
अर्जुन राम मेघवाल और देवी सिंह भाटी दोनों नेताओं के बीच सुलह के लिए दो दिन पहले मेघवाल के बीकानेर आने के साथ ही प्रयास शुरू हो गए थे । भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बातचीत की और पुखराज चोपड़ा ने मेघवाल को इसके लिए तैयार किया। इसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे कोलायत से प्रत्याशी और देवी सिंह भाटी के पोते अंशुमान सिंह सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल से चुनाव में आशीर्वाद मांगा। 

कोलायत के भाजपा प्रत्याशी अंशुमान से काफी देर बातचीत के बाद कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने देवी सिंह भाटी से होटल में मुलाकात करने के लिए सहमति प्रदान की। इस सहमति के बाद अब दोनों नेताओं के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles