21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राहुल, प्रियंका और खड़गे का राजस्थान में चुनावी प्रचार का बना कार्यक्रम,राहुल 16 को, प्रियंका 17 को और खड़गे 18 नवंबर को करेंगे चुनावी सभाएं

आखिर राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन लड़के की भी प्रचार प्रसार में एंट्री हो गई है। राहुल गांधी 16 नवंबर को तारानगर मेंकांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।यहां से प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी नोहर और सादुलशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

17 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आदिवासी क्षेत्र सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रखा है। चित्तौड़ में कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र झालावाड़चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर भाजपा के नरपत सिंह राजवीर औरभाजपा के बागी विधायक चंद्रभान सिंह आक्याचुनाव मैदान में है।

18 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे वेर रिजर्व सीट और तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। यहां से अलवरसे भाजपा के सांसद और तिजारा केप्रत्याशी बालक नाथ चुनाव मैदान में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles