20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

चुनाव प्रचार ने रफ़्तार पकड़ी, प्रदेश भर में सभी पार्टियों की चुनावी सभाएं और रोड शो

दीपावली के त्यौहार के समापन के साथ ही चुनावी प्रचार ने रफ़्तार पकड़ ली है।  ना केवल स्थानीय प्रत्याशी और उनके समर्थक बचे दिनों में में जी जान से जुटने लगे हैं बल्कि दोनों प्रमुख पार्टियों के स्टार प्रचारक भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में शुक्रवार को चुनावी संग्राम में करीब 11 जनसभाएं व रोड शो के कार्यक्रम होंगे। इन जनसभाओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रियंका गांधी, हेमंत बिस्वा, पुष्कर धामी, बसपा सुप्रीमो मायावती और अशोक गहलोत जनसभा और रोड शो करेंगे।

कांग्रेस के ये नेता करेंगे जनसभा और रोड शो

प्रियंका गांधी-

प्रियंका गांधी दोपहर 12.30बजे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे चित्तौड़गढ़ में आमसभा में शामिल होंगी।

अशोक गहलोत-

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 12.30 बजे सागवाड़ा में जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी के साथ शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे प्रियंका गांधी की चित्तौड़गढ़ में जनसभा के दौरान साथ रहेंगे। शाम 4 बजे अशोक गहलोत का उदयपुर में रोड शो का कार्यक्रम है।

बीजेपी के ये नेता करेंगे जनसभा और रोड शो

अमित शाह-

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अजमेर के विजयनगर में दोपहर 1 बजे बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। फिर शाह यहां से नसीराबाद पहुंचेंगे जहां दोपहर 3 बजे दूसरी जनसभा करेंगे। इसके बाद शाह शाम 5 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे।

हिमंत बिस्वा –

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सीकर के दांतारामगढ़ में दोपहर 12.15 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद इनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2.40 बजे खण्डेला (सीकर) में होगी। फिर शाम 4.30 बजे चौमूं में संकल्प सभा में शामिल होंगे।

पुष्कर धामी –

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विराटनगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विराटनगर में ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। जयपुर के सांगानेर में सामाजिक संवाद पार्वती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धामी झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती-

मायावती दोपहर 2 बजे भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles