24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

रोड शो में मोदी मोदी के नारे लगते रहे शहरवासियों ने जोश और उत्साह के साथ किया शाह का स्वागत, कांग्रेस हटाएंगे मोदी को लाऐंगे


अजमेर। अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जनसमर्थन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अजमेर में रोड शो किया। वे शाम 6.30 बजे राजकीय महाविद्यालय में रथ में बैठे तो दोनों विधायक पद के उम्मीदवारों ने शाह का स्वागत किया। शाह रथ में बैठकर निकले तो हजारो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व भारतीय माता की जय का नारे लगाने शुरू किए यहीं से रैली डीएवी स्कूल गोल चक्कर चक्कर पहुंची तो वहां पर शहरवासियों ने गुलाब के फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया। मार्ग में बच्चे बुढ़े और महिलाएं मोदी मोदी के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे थे। केसरगंज क्षेत्र में घरों की छतों और बॉलकानी से महिलाएं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर शाह का स्वागत किया। इस दौरान रथ में अमित शाह के साथ उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह थे। रैली राजकीय महाविद्यालय से प्रारंभ हुई तो मार्ग पर स्वागत के लिए लोगों ने फूल बिछाए। शाह का शहरवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया चहुं और मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। शहरवासियों ने अमित शाह का आपका अजमेर में तहे दिल से स्वागत है स्वागत कहते नजर है। पूरे मार्ग में ढोल बाजे बजते रहे। शाह ने लोगों को अपनी बात कहने के लिए डीजे बंद करवाया और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कहते नजर आए आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। शाह ने रथ से माला उछालकर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार कर और केंद्र सरकार की जनपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजस्थान की गहलोत सरकार को उखाड़ने के लिए प्रदेश के लोग 5 साल का इंतजार कर रहे थे ज्योंहि 5 साल पूरे हो गए लोग गहलोत सरकार को उखाड़ फैकने और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाकर कमल का फूल खिलाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मैं सभी से आह्वान करता हूं कि आप सभी लोग 50-50 लोगों से जनसम्पर्क करे फोन पर बात करे और सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करोगे तो अजमेर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles