34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

हिंदुओ के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने वाली कांग्रेस को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देने का समय आ गयाः डॉ. संबित पात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कांग्रेस सरकार पर महिला उत्पीड़न बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं, पेपर लीक और तुष्टिकरण की घटनाओं को लेकर कड़ा प्रहार किया। डॉ. पात्रा ने कांग्रेस द्वारा राम को काल्पनिक बताने पर कहा कि जो लोग राम को काल्पनिक बताते हैं, राम जन्म का प्रमाण पत्र मांगते हैं उन्हे बताना चाहूंगा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और हिंदु आस्था का सबसे बड़ा पर्व मनाया जाएगा। भाजपा राम और काम में भेद नहीं करती, क्योंकि राम भी पिछड़ों वंचितों के हितैषी थे और भाजपा भी अत्योंदय की धारणा से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है।

सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर परपत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि राजस्थान चुनाव में नारी सुरक्षा और स्वाभिमान गंभीर मुद्दा है, क्यांेकि वीरोेेें और बलिदानियों वाला राजस्थान आज देश में दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर आ गया। प्रदेश में पिछले पांच सालों में नारी उत्पीड़न के 2 लाख केस दर्ज हुए हैं। वहीं दुष्कर्म के 35 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं जिसमें से 15 हजार दुष्कर्म के मामले नाबालिगों के साथ हुए हैं। बीती रात नागौर के लाडनू में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ, लेकिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। इससे भी ज्यादा शर्मनाक तो यह है कि पुलिस ने आरोपियों की जो कार पकड़ी है उसके पीछे कांग्रेस प्रत्याशी का स्टीकर लगा हुआ है। प्रदेश में बेटियों को भट्टियों में डाला जाता है, कहीं तेजाब डालकर जलाया जाता है।

भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में युवाओं से वादा किया है कि सत्ता में आते ही पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ एसआईटी गठित करेगी और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर यूपी की तरह एंटी रोमियो स्कवॉयड का गठन करेंगे। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया है और तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। आज जब चुनाव हैं तो प्रियंका गांधी यज्ञ करती हैं, ये वही लोग हैं जो राम के अस्तित्व को मानने से भी मना करते थे। प्रियंका गांधी कहती हैं कि उन्हे उनकी दादी ने गायत्री मंत्र सिखाया है, यदि उन्हे सिखाया है तो सोनिया गांधी को भी सिखाया होगा, लेकिन सोनिया गांधी के उस कृत्य को देश कभी नहीं भूल सकता जब उनके कहने पर कोर्ट में राम को काल्पनिक बताकर शपथ-पत्र दिया गया था। मैं कहना चाहूंगा इन लोगों से कि गायत्री मंत्र हिंदुस्तान का स्पंदन है और हिंदु धर्म कभी बांटता नही सबका साथ सबका विकास करने पर जोर देता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles