21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राजस्थान कांग्रेस विधायकों की बैठक 5 दिसंबर को, नए विधायक चुनेंगे नया नेता प्रतिपक्ष

राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को जयपुर में बैठक होने वाली है जिसमें विधानसभा में विपक्ष के नए नेता के चुनाव पर फ़ैसला किया जाएगा।बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर भी चर्चा होगी और इसकी समीक्षा के लिए एक समिति गठित किए जाने करने की संभावना है। ये समिति अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेजेगी।

पार्टी की हार के बाद अशोक गहलोत ने रविवार शाम को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंप दिया।

हार स्वीकार करते हुए और नई सरकार को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “हम विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार बताती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक ले जाने में पूरी तरह से सफल नहीं हुए। हम विपक्ष में रहकर अपना कम करते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles