29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों की पहचान

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में 5 दिसंबर को उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। इनमें एक शूटर मकराना का रोहित और दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी नितिन फौजी है। नितिन अभी सेना में है। उसी ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी।

नितिन नवंबर में छुट्टी लेकर घर (महेंद्रगढ़) आया था। फिर वो चला गया। घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी कि नितिन कहां गया। जब गोगामेड़ी हत्याकांड का वीडियो आया तो परिवारवालों ने नितिन को पहचाना।

शूटर नितिन पंजाब की बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के कॉन्टैक्ट में था। संपत नेहरा पर ही इस हत्याकांड की साजिश को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है। इसका पता चलने के बाद राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में छापे मारे। साथ ही राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाशी चल रही है।

सनसनीखेज वारदात में शूटरों ने पांच लोगों के गोली मारी। वारदात के समय गोगामेड़ी के दो निजी गनमैन भी वहां मौजूद थे। शूटरों ने मौके पर ही गोगामेड़ी तक पहुंचाने वाले वैशाली नगर निवासी नवीन सिंह शेखावत की भी गोली मारकर हत्या कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलवाने वाले नवीन को शूटरों ने गोली क्यों मारी? यह बड़ा सवाल है। हो सकता है सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया। असली सच्चाई का पता तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा। नवीन जयपुर में कपड़े का कारोबार करता था।

वैशाली नगर निवासी नवीन सिंह के साथ दोनों शूटर चंदा लेने के बहाने गोगामेड़ी से रविवार दोपहर को मिलने पहुंचे थे। गोगामेड़ी का नवीन अच्छा परिचित था। इसके चलते गनमैन ने नवीन के साथ आए शूटरों को बिना तलाशी घर के अंदर भेज दिया। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई, जिसमें करीब दस मिनट तक शूटर नवीन की मौजूदगी में गोगामेड़ी से बातचीत कर रहे हैं।

दोपहर करीब 1.21 बजे एक शूटर ने अचानक पिस्टल निकाल गोगामेड़ी के सीने पर गोली मार दी और पलभर में दूसरा फायर नवीन पर कर दिया। फिर दोनों शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। शूटरों ने गोगामेड़ी के कनपटी, सीने, पेट व कमर के बीच चार-पांच गोलियां मारी। नवीन के भी तीन गोली लगी। नवीन बाहर की तरफ भागा, लेकिन घर के बाहर पहुंचते ही गिर गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles