33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

250 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और पदाधिकारी के लिए मतदान शुरू,शनिवार को होगी मतगणना

राजस्थान की करीब 250 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और पदाधिकारी के लिए शुक्रवार को एक साथ मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसील से लेकर हाई कोर्ट स्तर की बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इन बार एसोसिएशन से करीब 1 लाख 4 हज़ार अधिवक्ता जुड़े हुए हैं। वहीं शनिवार को सभी जगह एक साथ मतगणना होगी।

‘वन वोट वन बार’ के नियम के तहत यह चुनाव करवाए जा रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने दिसम्बर के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को मतदान करने का निर्णय किया था। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने भी यथावत रखा था। जिसके बाद शुक्रवार को मतदान शुरू हो चुका हैं।

हाई कोर्ट बार में 9 बजे से शुरू मतदान शुरू हो चुका है
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू गई है। जो शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा। यहां करीब 4,660 वोटर हैं। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि हाई कोर्ट बार के चुनावों को लेकर पूरे परिसर को सीसीटीवी सर्विलांस पर रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के लिए पहली बार मतदान हॉल की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। जिसे हाई कोर्ट परिसर में लगी बड़ी स्क्रीन पर लोग देख सकेंगे।

हाई कोर्ट बार के लिए अध्यक्ष पद पर 5, महासचिव के पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष,सांस्कृतिक सचिव, लाइब्रेरी सैकेट्री और ज्वाइंट लाइब्रेरी सैकेट्री के लिए 2-2 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के 8 पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

जयपुर सैशन कोर्ट की दी बार एसोसिएशन मतदान शुरू, 5374 अधिवक्ता मतदाता अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी के भाग्य का करेंगे फैसला
जयपुर सैशन कोर्ट की दी बार एसोसिएशन जयपुर को उसके सदस्यों के चलते देश की सबसे बड़ी बार हैं। मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई हैशाम 5:00 बजे तकमतदान होगा। 5374 अधिवक्ता मतदाता है। 

चुनाव अधिकारी योगेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि बार में अध्यक्ष पद पर 8, महासचिव के पद के लिए 9, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 8, कोषाध्यक्ष के लिए 4, उप कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव और लाइब्रेरी सैकेट्री के पद के लिए 5-5 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कार्यकारिणी के 12 पदों के लिए 41 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

दी बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर आठ प्रत्याशी संदीप लुहाड़िया, पवन शर्मा, भूपेन्द्र भारद्वाज, सोमेश शर्मा, लोकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा डांगरवाडा, विजय सिंह पूनिया व सुरेन्द्र सिंह राजावत चुनाव मैदान में हैं, जबकि महासचिव पद पर 9 प्रत्याशी राजकुमार शर्मा, मनीष गगरानी, पंकज शर्मा पचलंगिया, विक्रम सिंह परिहार, अर्जुन राजपुरोहित, कुल भूषण गौड़, सुनील गुप्ता, रेखा कच्छावा व पुष्पेन्द्र कुमार भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर चन्द्र शेखर कच्छावा, लक्ष्मी शर्मा, मनोज शर्मा, मोहनलाल बैरवा, नरेश कुमार सैन, रमेश चन्द्र शर्मा, रवींद्र कुमार शर्मा और वंदना मथुरिया गुप्ता चुनाव मैदान में है।

दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव संचालन अधिकारी अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी गजराज सिंह राजावत और सुनील शर्मा मैदान में हैं। महासचिव के पद पर भी दो प्रत्याशी अखिलेश कुमार जोशी औरनरेन्द्र सिंह राजावत चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र शर्मा दौड़ में सबसे आगे हैं। चन्द्र शेखर कच्छावा, लक्ष्मी शर्मा और मनोज शर्मा भी चुनाव मैदान में है।

सांगानेर बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी टीकम चंद शर्मा, हंसराज भहरवाल व कैलाश शर्मा चुनाव व महासचिव के पद पर भी तीन प्रत्याशी हैं। इसके अलावा जेडीए बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी शीशराम ने बताया कि कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर हनुमान शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ.जसविंदर नारंग, डॉ.नागेंद्र सिंह, महासचिव पद के लिए जितेंद्र शर्मा, यादराम मोर्य, चंद्रहास सिंह व उपाध्यक्ष के लिए राजेश बिश्नोई, विजय सोनी, अनिल विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष के लिए संजय कुमार बोयला व रविकुमार बैरवा चुनाव मैदान में है।

इस बार पूरे जयपुर जिले के अधिवक्ता दी बार एसोसिएशन जयपुर में मत डालने नहीं आ पाएंगे। ऐसे में चुनाव में सक्रिय वकालत करने वालेअधिवक्ता को बार का पदाधिकारी बनने में अधिक लाभ मिलेगा। इससे पहले जिले भर के अधिवक्ता जाकर वोट डालते थे और वह अपने जातिगत आधार पर वोट डालकर चले जाते थे ऐसे में सक्रिय अधिवक्ता भी बार का पदाधिकारी नहीं बन पाए थे।लेकिन इस बार प्रदेश के सभी ढाई सौ बार एसोसिएशन के चुनाव हो रहे हैं और सक्रियअधिवक्ता पदाधिकारी बनेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles