31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

15 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा

राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को शपथ लेंगे. जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि, अभी आधिकारिक जगह और तारीख की घोषणा होना बाकी है. बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण में केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया जाएगा. इनके साथ ही प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को इस शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जाएगा.

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति रहेगी. इसके अलावा बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं. इसी तरह से मध्यप्रदेश में भी पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शपथ ग्रहण समारोह में भी केंद्र के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम पार्टी के केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. इसके अलावा संघ से जुड़े पदाधिकारियों को भी इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles