24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भजनलाल सीएम,दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम के रूप में लेंगे शपथ, परिवार के बीच बनाया जन्मदिन और गोविंद देव जी के दर्शन,पूजा अर्चनाऔर गायों की सेवा की

राजस्थान को आज 14 वां मुख्यमंत्री ​मिल जाएगा। मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और  प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को दोपहर करीब 12:15 बजे  शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। 

शुक्रवार को भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। उनके परिवार ने अपने अस्थायी ठिकाने चंबल पावर हाउस के गेस्ट हाउस में बर्थ डे सेलिब्रेट भी किया। गुरुवार देर रात को भजन लाल के पुत्र अपने दादा-दादी को लेकर जयपुर पहुंचे।भजनलाल शर्मा ने शपथ लेने से पहले सुबह जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सांगानेर में गौशाला जाकर गायों की सेवा भी की।

समारोह में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा भी आएंगे। इसके साथ ही 16 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 सीएम व डिप्टी सीएम भी शपथ समारोह में हिस्सा लेंगे।शपथ समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी जयपुर पहुंच चुके हैं।

शपथ समारोह में शामिल होने के लिए देश के कई प्रमुख संत भी जयपुर पहुंच रहे हैं। जगदगुरु रामभद्राचार्य भी समारोह में शामिल होने आए हैं।भजनलाल पहले सीएम हैं जो अपने जन्मदिन (15 दिसंबर) पर शपथ लेंगे। वे जयपुर की सांगानेर सीट से जीतकर मुख्यमंत्री बनने वाले पहले सीएम होंगे । 

भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कपड़ा स्मृति ईरानी, केंद्रीयउद्योग पीयूष गोयल, केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव, जय शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी, केंद्रीय सूचना प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल, मनसुख मांडविया आएंगे।

मुख्यमंत्री में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन वीरेन सिंह शपथ ग्रहण समारोह में आ रहे हैं।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  चौना मीन, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, नागालैंड उप मुख्यमंत्री  के यानथुंगो शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।

शपथ के बाद हो सकती है कैबिनेट बैठक: शपथ लेने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम सचिवालय जाकर पदभार ग्रहण करेंगे। सचिवालय में शुक्रवार को ही कैबिनेट बैठक भी हो सकती है, इसके साथ संकल्प पत्रमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी के बारे में कोई कठोर निर्णय किया जा सकते हैं !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles