29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भरतपुर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर पहुँचे। यहाँ पहुँचने के बाद जयपुर से भरतपुर तक कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।भरतपुर पहुँचने पर जिले की सीमा से लेकर भरतपुर तक स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गांव, कस्बे, ढ़ाणी में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों नदबई विधायक जगत सिंह, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, नगर विधायक जवाहर सिंह बेढ़म, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, कामां विधायक सुश्री नौक्षम चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने 101 किलो के पुष्पहार से स्वागत कर भरतपुर की प्रतीक गदा प्रदान कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी का भाव भरा स्वागत और अभिनंदन स्वीकार किया और स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अपनों के बीच आत्मीयता पाकर उन्हें ताक़त मिली हैंड्स प्यार के लिए मैं आपका सैदैव आभारी रहूँगा। प्रदेश के विकास में अब कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल किया जायेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भी सभी को सक्रियता से भागीदारी निभाने का आहृवान किया।

मुख्यमंत्री का हर गांव-कस्बे में ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। हजारों की संख्या में महिला, पुरूष कतारबद्ध रूप से मुख्यमंत्री को देखने के लिए लालायित रहे। प्रत्येक नागरिक के हाथ में फूल एवं चेहरे पर उल्लास देखने को मिला। मुख्यमंत्री शर्मा का जिले की सीमा कमालपुरा, बाछरैन, नसवारा, खेड़ली मोड़, छोंकरवाडा, आमोली, झालाटाला, सरसैना मोड़, हलैना, बेरी, अरौदा, हंतरा, डहरा मोड़, पहरसर, लुलहारा, बांसी, सिनपिनी, लुधावई, सेवर में जनसमूह ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सैकडों वाहनों के काफिले में मुख्यमंत्री ने खुली कार में सवार होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा आत्मीयता से मिलकर आमजन की शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles