31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशभर के अलग-अलग राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम को वीसी के माध्यम से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व विधायक बीरू सिंह राठौड़ और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी सहित सैंकडों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सुना। पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े विभिन्न संस्मरणों का हवाला देते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमें वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाना है। भारत के युवाओं, किसानों का श्रम और भारत की मिट्टी की महक जिसमें हो, ऐसे सामान को खरीदें और उसका प्रचार-प्रसार करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। यात्रा के दौरान मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। उन्होने कहा कि बीते दिनों जब-जब मुझे इस यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला है, तो मैंने एक बात नोट की है। जिस प्रकार देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखते हैं, उन्हें सुनकर मैं खुद विश्वास से भर जाता हूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए। लेकिन ये यात्रा अब तक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है,
आज दूर-दूर के गांवों तक पहुंच रहा है। युवा हो, महिला हो या गांव के वरिष्ठ नागरिक हों, ये सब आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं और इस गाड़ी के कार्यक्रम का इंतजाम भी करते हैं। भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपराओं को पोषित किया है। इसी दिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार का अब तक का सबसे बड़ा आउटरीच प्रोग्राम है। केवल 1 महिने में यात्रा 1 लाख ग्राम पंचायतों में 4 करोड़ से अधिक नागरिकों तक पहुंची। संकल्प यात्रा के दौरान राजस्थान के निवासियों में नयी ऊर्जा का संचार कर रही है, इसलिए इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होने सभी देशवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles