32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

प्रदेश के पुलिस के अब ये होंगे नये मुखिया

राजस्थान पुलिस के मुखिया के तौर पर अभी तक डीजीपी उमेश मिश्रा थे लेकिन अब राजस्थान पुलिस के नये मुखिया यू आर साहू होंगे। उमेश मिश्रा ने वीआरएस के लिए आवेदन किया था जिसे आज कार्मिक विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। तू आर साहू को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार का दायित्व सौंपा गया हैं। यू आर साहू को अभी डीजी होम गार्ड और कमांडेंट जनरल के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं । अभी उन्हें कार्यवाहक डीजीपी का अतिरिक्त काम सौंपा गया हैं।

राजस्थान में सरकार बदलने के साथ ब्यूरोक्रेसी पर असर दिखने लगा है। गहलोत सरकार में पुलिस महानिदेशक बने उमेश मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया, जिसे सरकार ने तत्काल मंजूर कर लिया। मिश्रा का वीआरएस मंजूर होने के बाद राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने सीनियर आईपीएस उत्कल रंजन साहू को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बना दिया। साहू वर्तमान में होमगार्ड डीजी हैं, जिन्हें अब डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार डीजीपी की नियुक्ति दो साल के लिए होती है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह दो साल तक पद पर रह सकते हैं। ऐसे में उमेश मिश्रा नवंबर 2024 तक पद पर बने रह सकते थे। राज्य सरकार उन्हें जबरन पद से नहीं हटा सकती थी, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा समझते हुए मिश्रा ने आज स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया औऱ सरकार ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles