32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

यूआर साहू ने संभाला कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार, सरकार की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने शनिवार प्रातः पुलिस मुख्यालय में कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया है।

पदभार संभालने के बाद साहू ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश और प्राथमिकताओं के आधार पर  अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार व साइबर अपराधो की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।  

साहू वर्ष 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, डीजीपी साईबर सुरक्षा डॉ रवि मेहरड़ा,  एडीजी संजय अग्रवाल, गोविन्द गुप्ता, अनिल पालीवाल, संजीब नार्झरी, विशाल बंसल व वीके सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साहू का स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय में डीजीपी यूआर साहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles