35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

देश में पहली बार बीजेपी ने राजस्थान में चुनाव प्रत्याशी को बनाया सरकार में मंत्री, 22 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

राजस्थान में शनिवार को बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। जिसमें कुल 22 मंत्रियों ने ली शपथ।
मंत्रिमंडल विस्तार के तहत देश में पहली बार राजस्थान के मंत्रिमंडल में गंगानगर के करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव प्रक्रिया के तहत ही मंत्री बनने के लिए फोन किया गया और उन्हें राजभवन में बुलाकर मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, 5 राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ। अब बीजेपी की राजस्थान सरकार में
दो उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री सहित 25 का मंत्रिमंडल होगा।

राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधिपूर्वक संपन्न हुआ। राज़भवन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल कलराज़ मिश्र की उपस्थिति में शपथ दिलवाई गई। शपथ लेने वाले विधायकों में सवाईमाधोपुर से विधायक डॉ किरोड़िलाल मीणा, विधायक गजेंद्र सिंह खिंवसर, झोटवाड़ा विधायक राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खैराडी, रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर, जोधपुर ज़िले के लूणी से विधायक जोगाराम पटेल, अजमेर के पुष्कर से विधायक सुरेश सिंह रावत, जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत, पाली मिले के सुमेरपुर से विधायक जोराराम कुमावत, प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा, टोंक ज़िले के मालपुरा से विधायक कन्हैयालाल लाल चौधरी, बीकानेर ज़िले की लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा समेत 12 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में अलवर से विधायक संजय शर्मा, बड़ी सादडी से विधायक गौतम कुमार दक, श्रींमाधोपुर से विधायक झाबर सिंह ख़र्रा, करणपुर से विधायक सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, कोटा के सांगोद से विधायक हीरालाल नागर ने शपथ ली।

5 राज्यमंत्री के रूप में सिरोही से विधायक ओटाराम देवासी ने शपथ ली ये देवासी समाज के गुरु हैं और इस बार इन्होंने सैयम लोढ़ा को हराया हैं। नागौर के जायल से विधायक डॉ मंजु बाघमार, नावाँ से विधायक विजय सिंह चौधरी, गुढ़ामालानी से विधायक कृष्ण कुमार के के बिश्नोई, नगर से विधायक जवाहर सिंह बेढम ने शपथ ली। 22 मंत्रियों ने शपथ ली जिसने 12 कैबिनेट, 5 मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप मेंऔर 5 विधायकों ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली ।इस तरह से 22 मंत्री के साथ मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा की कैबिनेट पूरी हो गई हैं। इस कैबिनेट में एक महिला उपमुख्यमंत्री और 1 मंत्री बनी हैं।

बीजेपी ने इस मंत्रिमंडल के माध्यम से जातीय समीकरण के साथ साथ क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की बहुत अच्छी कोशिश की हैं। इसमें सबसे अहम बात ये रही कि अभी तक 199 सीटो पर ही चुनाव हुए हैं जबकि करणपुर विधानसभा का चुनाव 5 जनवरी को होना हैं इससे पहले ही सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को शपथ दिला दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles