स्वभाव से सरल और मन में मानवता का भाव भरे हुए एनएससी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने नये साल की शुरुआत गौ माता की सेवा करके की। जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौ शाला में नरेंद्र शर्मा ने अपने परिवारजनों के साथ गायों को चारा,गुड और दलिया बनवाकर खिलाया। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जीवन में हर कार्य की शुरुआत नई ऊर्जा और शक्ति के साथ करनी चाहिये। इस संसार में हमें गौ माता के रूप में परमात्मा का आशीर्वाद मिला हैं। गौ माता की सेवा करने से हमारे जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। जिससे मन इच्छित परिणाम हमें मिलते हैं। यह एक सूक्ष्म विज्ञान हैं। जिसका वर्णन हमारे ग्रंथों में किया गया हैं। भगवान कृष्ण को गाय सबसे प्रिय थी इसलिए उनका एक नाम गोपाल भी हैं। हमें इस जीवन में गाय की सेवा करने का अवसर मिला हैं तो हमें इस मौक़े का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में भी इस तरह के संस्कारों का होना बहुत ज़रूरी हैं। हर परिवार को अपने साथ सप्ताह में एक बार गौशाला ज़रूर आना चाहिए और गायों की सेवा करनी चाहिए।



