प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को भाजपा द्वारा प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति को लेकर प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और विधायकों की बैठक लेंगे। इसमें संभाग प्रभारी, सातों मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी को 5 जनवरी को शाम 4 बजे पहुंचने के लिए संदेश भेजा है। पीएम मोदी की बैठक का संभावित समय शाम 5 बजे रखा है। पीएम मोदी का करीब दो घंटे तक यहां रुकने का कार्यक्रम है।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी ने भाजपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है।आम कार्यकर्ता के आने जाने पररोक लगाई जाने की संभावना है।फिलहाल मीडिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कवरेज किस प्रकार से कराया जाएगा।
पीएम मोदी की बैठक को लेकर अब भाजपा कार्यालय को भी विशेष रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया है।केंद्र की योजनाओं के कट आउट बनाकर लगाए जानेकी तैयारी की जा रही है। यह पहली बार होगा कि पीएम भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायकों और प्रदेश पदाधिकारी के साथ बैठक करने जा रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी मोदी मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर बात होगी और उन का फोकस टारगेट-25 लोकसभा सीट ही रहेगा। एक-एक सीट पर भी बात कर सकते हैं। प्रदेश भाजपा संगठन ने बुधवार को इस आधार पर अपनी रणनीति तैयार की है।
पीएम मोदी चाहते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं तक यह संदेश जाए कि पीएमलोकसभा चुनाव की निगरानी अपने स्तर पर करना चाहते हैं। जिससे कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह संदेश जा सके कि पीएम मोदी संगठन के माध्यम से ही 25 सीट लोकसभा की जीतना चाहते हैं पीएम मोदी जयपुर शहर में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित ऑल इंडिया डीजी और आईजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।


