आज राजस्थान पंचायत शिक्षक/विधालय सहायक संघ की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का अयोजन जवाहर कला केन्द्र जयपुर में हुआ जिसमें नई सरकार , नया साल , मजबूत सशक्त संगठन नवनिर्माण पर चर्चा हुई। जिसमें प्रदेशभर के सभी जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधियों ने पूर्व कार्यकारणी का जब विरोध किया तो प्रदेश संयोजक रामजीत पटेल ने बैठक में ये निर्णय लिया कि पूर्व की कार्यकारणी को भंग किया जाता है। उसके तुरंत पश्चात् बैठक में नई कार्यकारणी का प्रस्ताव पास सर्व सहमति से हुआ जिसमे प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी , प्रदेश संयोजक रामजीत पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष सावल सिंह राठौड़ , प्रदेश महासचिव खेमन्त गिठाला , संगठन मंत्री हापूराम विश्नोई , प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार शर्मा पर पूर्ण सहमति बनी।


