20.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

राजस्थान में मंत्रियों को बाटें विभाग

राजस्थान में लंबे समय से चल रही मंत्रिपरिषद की लिस्ट को लेकर चले रहा इंतज़ार ख़त्म हो गया हैं। अब राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रीपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने पास गृह, कार्मिक आयोजन अपने पास रखे हैं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के पास पर्यटन वित्त, कला संस्कृति, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास और बाल अधिकारिता विभाग,उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुर्वेद और परिवहन विभाग , डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास और जन अभाव अभियोग विभाग,गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा विभाग,राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उद्योग एवं वाणिज्य, डीओआईटी,युवा मामले, सैनिक कल्याण और कौशल विभाग,मदन दिलावर को स्कूल शिक्षा, पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग,कन्हैयालाल चौधरी को पीएचईडी और भूजल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य और विधि एवं न्याय विभाग,सुरेश सिंह रावत को जल संसाधन और अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जोराराम कुमावत को पशुपालन, गोपालन और देवस्थान विभाग, बाबूलाल खराड़ी को जनजातीय क्षेत्रीय विकास और गृह रक्षा विभाग की,हेमंत मीणा को राजस्व विभाग और उपनिवेशन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कृषि विपणन कृषि सिंचित क्षेत्र विकास इंदिरा गांधी नहर और अल्पसंख्यक मामला व वक्फ विभाग की,संजय शर्मा को वन विभाग पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का स्वतंत्र प्रभार, गौतम कुमार को नागरिक उड्डयन और सहकारिता विभाग का स्वतंत्र प्रभार,झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास एवं स्वास्थ्य शासन विभाग का स्वतंत्र प्रभार,हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया है।

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को पंचायत राज ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन,राज्यमंत्री मंजू बाघमार को पीडब्ब्लूडी, महिला बाल विकास और बाल अधिकारिता विभाग,राज्य मंत्री विजय सिंह को राजस्व, सैनिक कल्याण और उपनिवेशन विभाग,राज्य मंत्री केके विश्नोई को उद्योग, युवा मामले, कौशल नियोजन और नीति निर्धारण विभाग औरराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को गृह, गोपालन, पशुपालन और मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles