24.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

ख़ुद सुधरों सिस्टम अपने आप सुधर जाएगा-पीएम नरेंद्र मोदी

मोदी आए जयपुर….

दिया संदेश…राम राज्य की तरह राजस्थान में रहे सुशासन

जयपुर। शुक्रवार को जयपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेट हैंगर से सीधा भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों और पदाधिकारीयो से मुलाकात करी।
इस बैठक में ना किसी सांसद को बुलाया गया और ना ही किसी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बुलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे इससे पहले कोई भी प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय नहीं आया है और नहीं कभी इस तरीके की बैठक ली।
प्रधानमंत्री की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण भी थी क्योंकि इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं और राजस्थान की 25 की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जितनी है। इससे पहले भी 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा किया था।
लगभग 3 घंटे चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की संगठनात्मक रूप से सभी विधायको और पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव में जुड़ जाने के लिए कहा और साथ ही बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव जीतने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ख़ुद सुधरना होगा। हम ख़ुद सुधर जाएँगे तो सिस्टम अपने आप सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में किसी अधिकारी का ट्रांसफ़र भी किया।आप ख़ुद ऑफिस देरी से आयोगे तो अधिकारी भी देरी से आयेंगे। उन्होंने कहा मी सत्ता बदलती हैं लेकिन अधिकारी वही रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में किसी अधिकारी को नहीं डाँटा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में बैठक लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत और जमीनी स्तर तक जाने के लिए पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान में राम राज्य और स्वराज की तरह शासन चलना चाहिए राजस्थान में पिछली सरकार से इस सरकार को बेहतर तरीके से काम करना है और जनता की और जनता के लिए लोक कल्याणकारी नीतियां बनाकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ और विकास के पायदान पर पहुंचना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा से जहां पदाधिकारी और विधायकों में जोश और उमंग आया है वहीं दूसरी ओर इस बैठक से यह साफ हो गया है कि बीजेपी राजस्थान में लोकसभा चुनाव मोदी की गारंटी पर ही जीतकर बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने में योगदान देगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles