24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

देश का युवा उसका भविष्य, विकसित भारत एंबेसडर बन जरूरतमंदों की सहायता कर विकसित भारत संकल्प को पूरा करें : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में भाजयुमो द्वारा आयोजित विकसित भारत एंबेसडर कार्यशाला में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड करवा कर विकसित भारत एंबेसडर बनाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं सहित देश के सभी वर्ग के उत्थान और विकसित भारत के लिए अपनी योजनाओं द्वारा उत्तम कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में युवाओं को आह्वान करते हुए कहा था कि युवा विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और विकसित भारत बनाने में कर्णधार सिद्ध होंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि अपने मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक युवा बेहतरीन कार्य कर सकता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार हर वर्ग के जरूरतमंदों को अपनी योजनाओं का लाभ देने के लिए तत्पर है। इन जरूरतमंदों तक यह संदेश पहुंचाने का कार्य विकसित भारत एम्बेसडर बन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर बनाया।

कार्यक्रम के बाद इसरो के आदित्य एल 1 मिशन की सफलता के लिए प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी भी की। आज इसरो का आदित्य एल 1 स्पेस क्राफ्ट सूर्य और पृथ्वी के लैंग्रेज़ पॉइंट 1 पर पहुंचने में कामयाब रहा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह जी बगड़ी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, आईटी विभाग के सहसंयोजक नरेंद्र कटारा, जयपुर जिला प्रभारी नरेश बंसल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles